फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक में कुश्ती आने से पहलवानों में नई ऊर्जा

Tue, 10 Sep 2013 01:35 AM IST
भिवानी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती खेल को ओलंपिक में मिली जगह से देश के पहलवानों में नई ऊर्जा हो गई है।
विज्ञापन


जैसे ही कुश्ती को ओलंपिक में शामिल करने की खबर फैली पहलवानों के फोन घनघनाने लगे और एक दूसरे को बधाइयों का दौर शुरू हो गया।

अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता बलाली ने अमर उजाला को बताया कि कुश्ती खेल को ओलंपिक में शामिल होने से पहलवानों को सुकून मिला है।

खेल के ओलंपिक से बाहर होने से पहलवानों की चिंताएं बढ़ गई थीं।

सुबह से जारी बधाइयों का दौर
बबीता और गीता बहनों के पिता एवं कुश्ती प्रशिक्षक महावीर सिंह ने बताया कि जैसे ही कुश्ती को ओलंपिक में शामिल होने की खबर आई उनके पास बधाइयों के संदेश आने लगे।

दिनभर उनका फोन बधाई देने वालों की वजह से बिजी रहा। उन्होंने खुशी जताई कि अब ओलंपिक में 48, 55, 63 और 74 किलो के अलावा दो अन्य भार वर्ग भी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो भार वर्ग कौन से होंगे इस बारे में अभी फैसला आना बाकी है।

खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी छाजूराम गोयत ने कहा कुश्ती हरियाणा और देश का प्रमुख खेल है। ओलंपिक में इसे शामिल करने से पदक अधिक आने की उम्मीद रहेगी।

उन्होंने इस खेल को ओलंपिक में शामिल करने पर बधाई दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें