फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: 2000 में 4 तो 2014 में रिकॉर्ड 13 महिलाएं जीतीं, बीते पांच चुनावों में कितनी रही महिलाओं की भागीदारी?

Sun, 15 Sep 2024 07:22 AM IST
शिवेंद्र तिवारी स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana: 2014 में हरियाणा विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 13 था, जो अब तक का सबसे अधिक है। 2019 में महिला विधायकों की संख्या घटकर नौ रह गई। 2019 में कांग्रेस के टिकट पर सबसे ज्यादा पांच महिलाएं विधायक चुनी गई थीं।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में इस समय चुनावी रण छिड़ा हुआ है। बीते 12 सितंबर तक सभी उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही सभी सीटों पर चेहरे भी तय हो गए हैं। इस चुनाव में कई महिला उम्मीदवार भी उतरी हैं जिसमें सबसे चर्चित चेहरा पहलवान विनेश फोगाट हैं। 
विज्ञापन


आइये जानते हैं कि हरियाणा के बीते पांच विधानसभा चुनावों में महिला प्रतिनिधित्व कितना रहा है? 2019 में कितनी महिलाएं जीती थीं? अबकी बात किस पार्टी कितनी महिलाओं को टिकट दिया?

Trending Videos

2000 में केवल चार महिलाएं जीतीं
साल 2000 में हरियाणा में नौवीं विधानसभा के चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में कुल 965 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे जिसमें से 5.08% यानी 49 महिलाएं थीं। नौवीं विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी महज 4.44% रही। यानी 90 सीटों में से केवल चार पर ही महिला उम्मीदवार जीतीं। 

हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
2005 में महिला विधायकों की संख्या बढ़ी
10वीं विधानसभा में महिला उम्मीदवारों और महिला विधायक दोनों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। 2005 में हुए चुनाव में कुल 983 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई जिसमें से 6.10% यानी 60 महिलाएं थीं। वहीं 12.22% यानी 11 महिला उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की और विधानसभा पहुंची। 

2009 में कम महिलाएं चुनी गईं विधायक
2009 में हुए 11वीं विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने वाली महिलाओं और महिला विधायकों दोनों की संख्या घट गई। इस बार कुल 1222 प्रत्याशी उतरे जिसमें से 5.65% यानी 69 महिलाएं थीं। इस चुनाव में 10% यानी 9 महिलाएं विधायक बनीं। 

2014 में महिला विधायकों की संख्या बढ़ी
2014 में 12वीं विधानसभा के चुनाव कराए गए थे। इस चुनाव में चुनाव लड़ने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ी और साथ में महिला विधायकों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ। 2014 में कुल 1351 प्रत्याशियों में से 8.59% यानी 116 महिलाएं थीं। इस चुनाव में 14.44% यानी 13 महिलाओं को सफलता मिली। 

हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : AMAR UJALA
2019 में कितनी महिलाओं को सफलता मिली थी? 
2019 में हुए 13वीं विधानसभा चुनाव में कुल 1169 उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिनमें से 108 यानी 9.24% महिलाएं थीं। 90 सीटों में से 10% यानी 9 महिला जीतकर विधानसभा पहुंची। 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को सबसे ज्यादा 40 सीटें मिली थीं। पार्टी की 40 में से 7.5% यानी तीन महिलाएं विधायक थीं। कलायत सीट से कमलेश ढांडा, गनौर से निर्मल रानी और बड़खल सीमा त्रिखा भाजपा के टिकट पर जीती थीं।

2019 में कांग्रेस 31 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी। इसकी 31 में से 16.13% यानी पांच महिलाएं विधायक चुनी गई थीं। नारायणगढ़ सीट से शैली, सढ़ौरा (एससी) से रेनू बाला तोशाम से किरण चौधरी, कलानौर (एससी)से शकुंतला खटक और झज्जर (एससी) से गीता भुक्कल कांग्रेस के टिकट पर विजयी हुई थीं।

पिछले विधानसभा चुनाव में जजपा 10 सीटें जीतने में सफल रही थी जिसकी एक विधायक महिला थीं। बढ़रा सीट से पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला जजपा के टिकट पर जीती थीं।

इसके अलावा सात निर्दलीय, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) एक और हरियाणा लोकहित पार्टी को एक सीट पर जीत मिली थी लेकिन इनमें महिला विधायक नहीं थीं।

अबकी बार किस पार्टी ने कितनी महिलाओं को टिकट दिया?
2024 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 12 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस के बाद भाजपा ने 10 महिला उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। आदमी पार्टी (आप) ने कुल 90 उम्मीदवारों में से 10 महिलाओं को मैदान में उतारा है। वहीं कई सीटों पर महिलाएं निर्दलीय भी चुनाव लड़ रही हैं जिसमें मशहूर उद्योगपति सावित्री जिंदल भी शामिल हैं जो हिसार से चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

हरियाणा चुनाव शेड्यूल - फोटो : AMAR UJALA
हरियाणा में चुनाव कार्यक्रम क्या है?
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में मतदान होना है। चुनाव के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी हुई। नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर रही। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। वहीं, मतदान 5 अक्तूबर को होगा। नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें