फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना गैस और तेल, हवा से चलाई कार

Sun, 08 Sep 2013 11:34 PM IST
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों से दुखी वाहन चालकों के लिए डेरोली जाट निवासी ऋषिपाल द्वारा बनाई गई हवा के प्रेशर से चलने वाली एसी कार राहत की खबर लेकर आई है।
विज्ञापन


यदि व्यावसायिक स्तर पर यह सफल रहती है तो आम आदमी को महंगाई से कुछ निजात मिल सकती है। मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाने वाले ऋषिपाल ने रविवार को यादव धर्मशाला में अपनी कार का प्रदर्शन किया। कार की चर्चा सुनकर विधायक राव दान सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार को चलाकर देखा। इसके बाद उन्होंने 23 वर्षीय इस युवक को शाबासी दी।

ऐसी बनी कार
बीए पास ऋषिपाल ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मशीनों से खेलने का शौक है। एक दिन उन्होंने हवा के प्रेशर से टायर खुलते देखे तो कार बनाने की सोची। उन्होंने 25 हजार रुपये में पुरानी मारुति कार खरीदी और इसमें हवा का कंप्रेशर लगाया। वाल्व के खुलते ही कार चलने लगती है। इसमें पेट्रोल या डीजल इंजन नहीं है। कार 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है। इस कार को बनाने में लगभग एक लाख रुपये खर्च आया।
विज्ञापन


यह है कार में
इस कार में एक्सीलेटर और ब्रेक तो हैं, लेकिन क्लच और गियर सिस्टम नहीं है। फिलहाल हवा भी एक सिस्टम के द्वारा इसी कार में तैयार होती है और उसी हवा से यह कार दौड़ती है। प्रदूषण रहित इस कार में साइलेंसर की भी जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि इस प्रेशर कार में कुछ संशोधन करने की आवश्यकता है, जिसे वह निकट भविष्य में पूरा कर लेंगे।
 
प्रतिभा को मदद की दरकार
ऋषिपाल ने बताया कि घर वालों के विरोध के बीच उसने यह कार घर में ही बनाई। अब कार का प्रदर्शन हो गया है तो परिजन भी खुश हैं। यदि कोई कार निर्माता कंपनी इस कार को बनाने में रुचि दिखाती है तो इस सपने को पूरा किया जा सकता है। विधायक ने उन्हें किसी कंपनी से संपर्क करवाने का वादा किया है। अब उसका ही इंतजार है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें