गांव हालुवास निवासी जयबीर ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने पर उसकी चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस
ने केस दर्ज कर लिया है और भिवानी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के
बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को गांव हालुवास निवासी जयबीर ने
अपनी पत्नी पूनम की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया।
मृतका
के भाई गांव रानीला बास निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उसने 11 साल पहले
अपनी बहन पूनम का विवाह गांव हालुवास निवासी जयबीर के साथ किया था। उन्हें
फोन पर सूचना मिली कि पूनम 2-3 दिन से घर से गायब है। सूचना के बाद जब वे
गांव हालुवास पहुंचे तो देखा कि पूनम मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसे गले
पर गंभीर घाव थे। उन्होंने आरोप लगाया कि जयबीर ने पूनम की गला रेतकर हत्या
कर दी। मृतका पूनम की दो संतान हैं। सदर थाना पुलिस ने मृतका पूनम के भाई
जोगेंद्र की शिकायत पर आरोपी पति जयबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया
है।