फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में ठंड का कहर: धुंध पड़ने से दृश्यता शून्य, वाहन चालकों को परेशानी; अभी और लुढ़केगा पारा

Tue, 23 Dec 2025 08:41 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक

सार

हरियाणा में अभी लोगों को ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से पारा और गिरने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में धुंध छाई रही और कई जगह  दृश्यता शून्य रही जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में धुंध का कहर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में तापमान में गिरवाट का दौर लगातार जारी है और अभी ठंड और बढ़ने वाली है। मंगलवार सुबह हरियाणा के अधिकतर जिलों में धुंध छाई रही जिससे वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर दृश्यता शून्य रही। वहीं, पहाड़ों में हुई बर्फबारी का असर हरियाणा में भी दिखने को मिल रहा है जिससे शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने 24 दिसंबर से तापमान में और गिरवाट की संभावना जताई है। यहीं नहीं पाला जमने की भी संभावना रहेगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही और लगातार दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं के कारण नमी की मात्रा बढ़ गई है। यही वजह है कि बादलों के साथ कोहरा देखने को मिल रहा है।

रात के बाद अब दिन में भी ठंड ने अपने तेवर कड़े कर लिए हैं। कोहरे के साथ-साथ चली बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान कहीं-कहीं शीत दिवस के हालात भी बन गए। पहली बार प्रदेश में दिन का तापमान गिरकर 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया। 
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र और भिवानी में दृश्यता रही शून्य

कुरुक्षेत्र में सुबह 8:00 बजे तक दृश्यता शून्य रही जिससे सड़कों पर वाहन रेंग- रेंग कर चलते रहे जिससे हादसे की आशंका भी बनी रही। 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर ने ठंड और बढ़ा दी है अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भिवानी में भी मंगलवार सुबह घनी धुंध छाई रही जिससे दृश्यता शून्य रही।
 
विज्ञापन

 
झज्जर में 10 मीटर रही दृश्यता

झज्जर में ठण्ड और कोहरा जारी है। मंगलवार की सुबह घने कोहरे से हुई। शहर में दृश्यता 30 मीटर और आउटर एरिया में दृश्यता 10 मीटर तक रही। इसके चलते वाहन चालकों को गतंव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। वाहन काफ़ी धीमी गति से गुजरे। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया।




आगे ऐसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा । 24 दिसंबर से उत्तरी बर्फीली हवाओं से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में हाड़कंपा देने वाली सूखी ठंड, शीतलहर और पाला जमने की संभावना बन रही है। 29 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें