फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर: हरियाणा में बढ़ रही है मानसून की सक्रियता, 15 जुलाई तक अच्छी बरसात की संभावना 

Tue, 13 Jul 2021 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा

सार

मानसून की तय सीमा गुजर जाने के बाद भी हरियाणा झमाझम बरसात के लिए तरस रहा है। अब मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितयां बन रही हैं जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन
करनाल में मंगलवार काे बरसात के बाद भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में मानसून के आगमन में देरी हो रही है। हालांकि अब मानसून के आने की उम्मीद बंधने लगी है। सोमवार देर शाम को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। दिन भर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम को हवाओं के साथ हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इससे पहले प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना रहा और हिसार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को करनाल में भी झमाझम बरसात हुई।

विज्ञापन


हिसार का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, करनाल और अंबाला में यह 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान की बात करें तो रविवार की रात को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया था और सिरसा का रात्रि तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।

एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश की तरफ से हरियाणा एनसीआर के जिलों और दक्षिणी हरियाणा में तेज हवाओं के साथ प्रवेश कर रही हैं, जिसके प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों सहित विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में 15 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न स्थानों का तापमान 
स्थान -           अधिकतम      न्यूनतम
अंबाला -           34.2            27.8
भिवानी -           37.4           28.8
हिसार -            38.2           28.1
करनाल -          34.2           26.8
नारनौल -         36.8            27.7
रोहतक -          36.5            27.8
गुरुग्राम -         36.9           26.8
सिरसा -           36.6           29.2

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें