हरियाणा के गांव सलारपुर में सोमवार को उस समय रोचक दृश्य देखने को मिला जब दूल्हे की मांग पर सारे बाराती आप की टोपियां पहन कर बारात के साथ रवाना हुए।
महिलाओं तक ने टोपी पहनी हुई थी। हुआ ये कि सलारपुर निवासी मुकेश धंजू की सोमवार को शादी थी। वह आम आदमी पार्टी का समर्थक है इसलिए उसने सारे बारातियों को पार्टी की टोपी पहना कर बारात पर ले जाने की शर्त रखी थी।