फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंचारी गांव में पेयजल संकट

Sat, 30 Nov 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
बृज के गांव बंचारी में पिछले पांच दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। ग्रामीण महिलाओं को सर्दी के मौसम में प्यास बुझाने के लिए दूर-दराज से पानी भरकर लाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बार-बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। नेशनल हाईवे पर ब्रज के सबसे पहले गांव बंचारी के लोग पिछले पांच दिनों से गांव में पीने का पानी न पहुंचने के कारण काफी परेशान है।

ग्रामीण रामसिंह, सुनील सौरोत, राजेंद्र, मोहन व राम मोहन आदि ने बताया कि पेयजल विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गांव में पिछले पांच दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। महिलाओं को सिर पर मटके रखकर कई-कई किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव में कई लोगों तो 20 से 30 रुपये की पानी की बोतलें खरीदकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। ग्रामीण गांव के पशुओं को भी कई किलोमीटर दूर ले जाकर उन्हें पानी पिलाकर ला रहे हैं।

विभाग के एसडीओ पवन बंसल का कहना है उन्हें अभी इसकी कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी वे जेई से बात कर इसकी जानकारी लेंगे और जल्द समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें