फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए जाम

Sun, 29 Sep 2013 10:03 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में जाड़रा और गुलाबपुरा गांव पर स्थित खेत की मेड़ पर हुए विवाद में रविवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामपुरा पुलिस के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज करने का आश्वासन देने के बावजूद जाड़रा के ग्रामीणों ने हत्या का मामला दर्ज कराने के लिए शाम 5.30 बजे रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक ताहिर हुसैन और रामपुरा थाना प्रभारी जय सिंह ने जामस्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज करवाने का आश्वासन दिया और जाम खुलवाया।

रविवार सुबह नौ बजे जाड़रा निवासी 50 वर्षीय लाल सिंह खेत जोतने गया था। वहां उसका गुलाबपुरा निवासी परमानंद से झगड़ा हो गया। घटना स्थल पर मौजूद यशपाल और युधिष्ठिर ने बीच बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था लेकिन संदेहास्पद परिस्थितियों में लालसिंह उसकी मौत हो गई।

शाम करीब 5.50 बजे जाड़रा के ग्रामीणों ने हत्या का मामला दर्ज करने की मांग के समर्थन में रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर जाम लगा दिया। जाड़रा के सरपंच का आरोप है कि गुलाबपुरा निवासी परमानंद ने लाल सिंह को बेरहमी से पीटा था।
विज्ञापन


जिसके कारण उसकी मौत हो गई है। उधर, गुलाबपुरा गांव के सरपंच लाल चंद का कहना है कि लाल सिंह की मौत मारपीट के कारण नहीं हुई है। उसे ट्रैक्टर पर चढ़ते समय चक्कर आ गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें