फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरपुर विवि के कुलपति को इंदिरा गांधी अचीवर्स अवॉर्ड

Wed, 20 Nov 2013 09:44 PM IST
रेवाड़ी/ब्यू़रो
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव युवा सेना हरियाणा की ओर से दिल्ली में आयोजित समारोह में हरियाणा के रेवाड़ी के मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति महेंद्र कुमार को इंदिरा गांधी अचीवर्स अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिया।

विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव डॉ. उमाशंकर यादव ने कहा कि मीरपुर विश्वविद्यालय के लिए कुलपति को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित करना गौरव की बात है।

महेंद्र कुमार इससे पहले वाईएमसीएम यूनिवर्सिटी फरीदाबाद और दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय मुरथल के उपकुलपति रह चुके हैं।

उन्होंने एक वर्ष तक मेडिकल एजुकेशन एवं रिसर्च डिपार्टमेंट हरियाणा के डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया और मेवात, खानपुर कलां व करनाल में मेडिकल कालेज खुलवाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन


उन्होंनं बताया कि 1992 बैच के आईएएस अधिकारी महेन्द्र कुमार हरियाणा के कई जिलों में उपायुक्तऔर अतिरिक्तउपायुक्त भी रह चुके हैं।

वे दो वर्ष तक अंबाला डिवीजन के कमिश्नर रहने के बाद हरियाणा राज्यपाल के सचिव के पद पर कार्य कर चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के स्टाफ और शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें