फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का आ रही बिजली की समस्या पर भाकियू का धरना

Wed, 20 Nov 2013 09:38 PM IST
जींद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला जींद में किसानों की बिजली समस्या पर भाकियू ने बुधवार को कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर धरना दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर किसानों ने बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह घिमाना ने कहा कि किसानों की बिजली संबंधित समस्या को पिछले डेढ़ वर्ष से लगातार निगम अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के सिवाए कुछ भी हासिल नहीं हुआ। इसके अलावा बिजली निगम योजनाओं को भी लागू नहीं कर रहा है।

जिसमें वेवर, वीडीएस स्कीम सरकार ने लागू किया था, लेकिन एसडीओ स्तर के अधिकारी स्कीम को लागू नहीं करने दे रहे हैं।

इसके लाभ से किसानों को वंचित रखा जा रहा है। इसके अलावा किसानों को तार, पोल, जीरो स्विच, इंसूलेटर भी नहीं दिए जा रहे हैं।

छोटे-छोटे कार्यों के लिए किसानों को बिजली कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाकियू का धरना उस समय तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती।
विज्ञापन


धरने पर हवा सिंह, प्रकाश, धर्मबीर, रामफल गुलकनी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें