फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में जल्द सस्ती होंगी सब्जियां और फल

Sun, 29 Dec 2013 12:57 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के लोगों को जल्द ही महंगाई से कुछ राहत मिलेगी। हरियाणा में फल और सब्जियां सस्ती होंगी।
विज्ञापन


इस बात की घोषणा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश के बाद मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को यहां पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए की।  

मुख्यमंत्री ने बताया कि राहुल ने बैठक में कहा है कि सब्जियां और फल सस्ते करने के लिए कदम उठाए जाएं।

इसके लिए एग्रीकल्चर प्रोड्यूस मार्केट कमेटी (एपीएमसी) एक्ट में संशोधन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि कानून में संशोधन होने के बाद सब्जी और फल किसान से सीधे खरीदे जा सकेंगे। किसान कहीं भी अपना उत्पाद बेच सकेंगे।

इस समय किसान से प्याज नौ रुपये किलो लिया जाता है, मगर बाजार में उपभोक्ताओं को 60 रुपये किलो मिलता है। कानून में संशोधन होने के बाद निश्चित तौर पर सब्जियां और फल सस्ते होंगे।
विज्ञापन


इससे लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पेट्रोलियम पदार्थों पर पहले ही वैट काफी कम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल ने दूसरा मामला लोकायुक्त कानून को लोकपाल कानून के मद्देनजर बनाने के लिए कहा है।

हरियाणा में चूंकि पहले से ही लोकायुक्त कानून है, इसलिए उसमें अगर संशोधन करने की जरूरत पड़ेगी तो किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से पूछने पर कि क्या राहुल गांधी के साथ बैठक में हरियाणा कांग्रेस की गुटबाजी रोकने या किसी अन्य मसले पर चर्चा हुई थी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की बैठक में संगठन के मामले पर कोई बात नहीं हुई। केवल भ्रष्टाचार रोकने के लिए लोकपाल और लोकायुक्त कानून और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।
विज्ञापन


एक जनवरी से सवा करोड़ लोगों को सस्ता अनाज
मुख्यमंत्री ने बताया कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में एक जनवरी, 2014 से एक करोड़, 26 लाख लोगों को सस्ता अनाज मिलना शुरू हो जाएगा।

गरीबों को तीन रुपये चावल, दो रुपये गेहूं और एक रुपये किलो मोटा अनाज मिलेगा। हर व्यक्ति को पांच किलो अनाज मिलेगा। बीपीएल और अंत्योदय योजना वाले लाभपात्रों को गत 20 अगस्त से इस योजना के तहत सस्ता अनाज मिल रहा है।
दाल-रोटी योजना के तहत ढाई किलो दाल 20 रुपये किलो की दर से दी जा रही है।

केजरीवाल को बधाई
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने पर अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

उन्होंने प्रदेश में ‘आप’ के प्रभाव के सवाल को काल्पनिक करार देते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस मजबूत पार्टी है।

केजरीवाल के दिल्लीवासियों को 700 लीटर पानी मुफ्त देने के सवाल पर सीएम ने कहा कि हरियाणा पहले से ही दिल्ली को उसके हिस्से से ज्यादा पानी दे रहा है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें