फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भरे जाएंगे चिकित्सा अधिकारियों के खाली पद

Fri, 27 Dec 2013 12:30 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में चिकित्सा अधिकारियों के आरक्षित श्रेणी के पदों को भरने के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए विशेषज्ञ डिग्री वाले सेवानिवृत्त चिकित्सकों को अनुबंध के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों के 407 पद रिक्त हैं। जिसमें से 282 आरक्षित श्रेणी से संबंधित हैं, जो उम्मीदवारों की उपलब्धता न होने के कारण रिक्त हैं।
विज्ञापन


इनमें 168 पद अनुसूचित जाति, 67 भूतपूर्व सैनिकों तथा 47 निशक्तजनों के लिए आरक्षित हैं।

स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति श्रेणी के बैकलॉग को भरने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसके तहत चिकित्सा अधिकारियों के अनुसूचित जाति के 168 पदों को भरने के लिए पहले ही आवेदन आमंत्रित किए जा चुके हैं।

चयन प्रक्रिया को इसी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी 2014 में सभी वर्गों के लिए नई भर्तियां शुरू की जाएंगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा आरक्षित श्रेणी के बाकी पदों को भरने के लिए भी प्रयास किये जा रहे हैं।

यह निर्णय लिया गया है कि भूतपूर्व सैनिक के लिए आरक्षित पदों के लिए उम्मीदवारों की उपलब्धता न होने की स्थिति में इन पदों में से 50 फीसदी पदों को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा, निशक्तजनों के लिए आरक्षित पदों पर भी उम्मीदवार न मिलने की स्थिति में ऐसे पदों को सामान्य वर्ग से भरने पर विचार किया जा रहा है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को देखते हुए चिकित्सकों की भर्ती में स्नातकोत्तर (पीजी) डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें