परशुराम कॉलोनी में झुग्गियों में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पलवल की परशुराम कॉलोनी में झुग्गियों में किसी ने आग लगा दी। हालांकि आगजनी से किसी को जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाजार की सभी दुकानों को बंद करा दिया है। साथ ही पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जसलीन कौर स्वयं पुलिस टीम के साथ शहर में गश्त कर रही हैं। सूचना मिली है कि दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर ही एक कबाड़े में भी आग लगा दी गई है। फायर बिग्रेड की गाड़ी वहां पहुंच गई हैं।