फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहबोले मामा ने ही मासूम भांजी को बनाया हवस का शिकार

Tue, 10 Sep 2013 01:00 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल शहर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति के तीन साल की मासूम को अपने घर ले जाकर दुराचार किए जाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मामले में पीड़ित बच्ची की मां ने सिटी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी श्रवण कुमार उसको अपनी मुंह बोली बहन बुलाता है।

उसकी झुग्गी-झोपड़ी आरोपी के प्लॉट में ही है। वह अक्सर उनकी झुग्गी-झोपड़ी में आता-जाता था। रामनगर निवासी आरोपी श्रवण कुमार सोमवार देर शाम उसकी झोपड़ी में आया।

उसने बेटी को लाड़प्यार के बहाने उठाया और अपने घर ले गया। कुछ देर बाद उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाजें आईं। आवाजें सुनकर जब वह उसके घर पहुंची तो उसने अपनी बेटी को खून से लथपथ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पहले आरोपी को दबोचा। इसके साथ ही पीड़ित बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया।

थाना सिटी प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि पीड़ित बच्ची के साथ दुराचार हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुराचार सहित पोक्सो धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें