फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने किया गाड़ी लूटने का प्रयास

Sat, 26 Oct 2013 10:11 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में शहर के सेक्टर-2 में दिन दिहाडे़ दो नकाबपोश युवकों ने एयरगन की सहायता से एक गाड़ी को लूटने का प्रयास किया। गाड़ी चालक की सूझबूझ से दोनों बदमाश एयरगन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए। गाड़ी चालक नरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह शहर के लाइनपर क्षेत्र में रहता है और दूध बेचने का काम करता है। जब वह सेक्टर-2 के पास से गुजर रहा था तभी दो नकाबपोश युवकों ने उसे रिवाल्वर दिखाकर रुकवाया।

एक युवक ने उस पर रिवाल्वर तान दी और जल्द से उसके सारे पैसे और मोबाइल निकाल लिए। गाड़ी चालक ने बदमाशों से उनकी रिवाल्वर छीन ली। इससे बदमाश घबरा कर भाग गए। बदमाश नरेंद्र का मोबाइल छीनकर ले गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तो पता चला कि बदमाश नरेंद्र को एयरगन से डरा रहे थे। सेक्टर-6 चौकी इंचार्ज सेठी मलिक ने बताया कि दोनों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें