फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पौड़ियों पर बैठ नहा रहे दो दोस्त पैर फिसलने से नहर में बहे, बचाने के लिए दोस्तों का प्रयास भी विफल

Mon, 15 May 2023 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

दो दोस्तों ने दोनों को बचाने का प्रयास  किया लेकिन बहने से बचा नहीं पाए। नहर में नहाने गए चारों दोस्तों को तैरना नहीं आता था। अब आठ गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की नहर में तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणाा के पानीपत में दिल्ली नहर बाईपास रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के नजदीक दिल्ली पैरलल नहर में दो दोस्त बह गए। इन दोनों को दूसरे दो दोस्तों ने बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन तैरना न आने के कारण इनको बहने से नहीं बचा पाए। नहर किनारे खड़े दोनों दोस्तों ने शोच मचाकर लोगों को इकट्ठा किया । मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की टीम बुलाई। अब आठ गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की नहर में तलाश की जा रही है। सिंचाई विभाग से आग्रह कर नहर में पानी भी कम कराया गया है। दिल्ली पैरलल नहर के पानी को यमुना लिंक नहर में छोड़ा गया है। वहीं दूसरी और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। रात भर परिजन नहर में दोनों युवकों की तलाश करते रहे।

राजनगर निवासी शुभम, अंकित, सुखजिंद्र व सचिन चारों दोस्त हैं। शुभम पेशे से फोटोग्राफर है। अंकित ने भी फोटोग्राफी सीखी है। सुखजिंद्र 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। चारों सोमवार दोपहर को नहर में नहाने गए थे। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता।
विज्ञापन


वे सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास नहर पर बने प्राची पुल की पोड़ियों पर बैठकर नहाने लगे। नहाते वक्त सुखजिंद्र व शुभम का पैर फिसल गया। वे दोनों तेज बहाव में बह गए। दोनों ने हाथ हिलाकर मदद भी मांगी।

अंकित व सचिन नहर के साथ दौड़ते हुए दोनों को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन देखते ही देखते  दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। अंकित व सचिन ने राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों ने शुभम व सुखजिंद्र के परिवार को हादसे की सूचना दी। पुलिस की टीमें खुबडू झाल तक दोनों को तलाश रही है।

दोनों युवकों के नहर में बहने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सिंचाई विभाग से आग्रह कर नहर में पानी कम कराया गया है। गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। लोगों से अपील है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें। बच्चों को नहर में नहाने से रोकें। पुलिस की टीमें भी नहर पर गश्त कर रही हैं। -महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस मॉडल टाउन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें