फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास

Sun, 01 Dec 2013 10:42 PM IST
अमर उजाला पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर थाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी में लादकर पशुओं को ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पशु तस्कर पिकअप गाड़ी गांव टीकरी ब्राह्मण में से पशुओं को लेकर जा रही थे। गांव के लोगों को शक हुआ तो ग्रामीणों ने गाड़ी को रुकवाने की कोशिश की। लेकिन चालक ने गाड़ी रोकने की बजाए उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। इससे ग्रामीण तो बच गए लेकिन कुछ दूरी पर गाड़ी संतुलन बिगड़ने से पलट गई और आग लग गई।

गांव के लोगों ने गाड़ी और दो आरोपियों खाईका निवासी जुनेद व सिंगार निवासी शोकीन को पकड़ लिया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर टीकरी ब्राह्मण निवासी जावेद व अनीस फरार हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह गाड़ी से दोनों पशुओं को सुरक्षित निकालकर गांव के मंदिर पर पहुंचा दिया। मामले की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि जुनेद व शोकीन इन पशुओं को राजस्थान लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें