उपमंडल के गांव कुमरैदा के निकट सोमवार की शाम तीन साल की मासूम को एक ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
गांव कुमरैदा निवासी आविदा सोमवार को बेटी सनोवर के साथ खेतों पर जा रही थी। लेकिन जब वे दोनों सड़क पर पहुंचीं तभी वहां खड़े ट्रक को पीछे करने के दौरान बच्ची सनोवर को टक्कर लग गई। सनोवर पहिए के नीचे आ गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मां अविदा पत्नी जावेद के बयान पर ट्रक चालक जफर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।