फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे परीक्षा में मोबाइल से नकल कराते तीन दबोचे

Mon, 02 Dec 2013 10:45 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत जिले की स्पेशल स्टाफ  पुलिस ने चंडीगढ़ और मोहाली में आयोजित रेलवे भर्ती की लिखित परीक्षा में मोबाइल द्वारा उत्तर भेजने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अजित सिंह ने बताया कि मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


डीएसपी ने कहा कि स्पेशल स्टाफ  प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ सेक्टर-14, टी-प्वाइंट मुरथल रोड पर गश्त कर रहे थे।

इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली कि रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में मोबाइल द्वारा एसएमएस भेजकर नकल कराने वाले गिरोह के तीन सदस्य स्कोडा ऑक्टिवा कार में मुरथल से सोनीपत में आने वाले हैं।

पुलिस ने चौक पर नाकेबंदी कर तीनों युवकों को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जिले के गांव चिढ़ाना निवासी सुशील, जगबीर और जिला पानीपत के गांव करहंस निवासी जितेन्द्र के रूप में हुई।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि जब युवकों की गिरफ्तारी हुई तो उस समय तीनों चंडीगढ़ और मोहाली में चल रही रेलवे की डी ग्रुप की भर्ती के लिखित परीक्षा में मोबाइल एसएमएस द्वारा उत्तर भेज रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन सोनीपत में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें