फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील सीडी बनाकर ब्लैकमेलिंग करने वाले.गिरोह का पर्दाफाश, दो काबू

Wed, 13 Nov 2013 10:17 PM IST
रानियां/सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सिरसा की रानियां पुलिस ने अश्लील सीडी बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


पकड़े गए गिरोह के दो सदस्यों जीत सिंह गिल और मंगतराज को बुधवार को ऐलनाबाद के न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बागोतिया की अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने दो दिन का रिमांड लिया है।

गांव फतेहपुरियां निवासी किसान मदनलाल (30) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 25 अक्तूबर को किसी महिला ने फोन कर रानियां के वार्ड नंबर नौ में बने एक मकान में बुलाया।
विज्ञापन


वहां पर पहले से दो महिला और दो पुरुष थे। उन्होंने महिला से संबंध बनाने के लिए कहा। उसने इंकार किया तो मारपीट करने के बाद एक इंजेक्शन लगा कर बेहोश कर दिया।
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो उसके पास खड़े कुलदीप सिंह और एक महिला ने बताया कि उसकी अश्लील सीडी बना ली है।

अब दुराचार का मामला दर्ज करवाया जाएगा। इस मामले को सुलझाने केे एवज में 10 लाख रुपये की मांग की। मदनलाल ने इंकार किया तो उसे बंधक बना लिया।

मदनलाल ने एक एकड़ जमीन बेचकर चार लाख रुपये दे दिए। कुलदीप सिंह ने मदनलाल को नकोड़ा के जीत सिंह गिल व बालासर के मंगतराज से मिलवाया।

उन्होंने उसे उसकी जमीन की फर्द लेकर चार लाख रुपये देने और चार के बदले आठ लाख रुपये देने का शपथपत्र तैयार करवा लिया।

इसके बाद आरोपियों ने उसे धमकाते हुए नकदी की मांग की। मदनलाल ने सिरसा के आढ़ती को फोन कर वहां से 40 हजार की राशि मंगवाकर आरोपियों को देकर जान बचाई।

बाद में उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना प्रभारी रवि खुडियां ने बताया कि मदनलाल की शिकायत पर एक महिला सहित पांच लोग कुलदीप सिंह, जीत सिंह, मंगतराज, अंग्रेज सिंह के खिलाफ विभिन्न मामले में दर्ज किए गए हैं। गिरोह का मुख्य सरगना कुलदीप सिंह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें