फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिजोरी ही उठाकर ले गए चोर

Fri, 08 Nov 2013 08:34 PM IST
डबवाली (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अलीकां स्थित द अलीकां प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (अलीकां पैक्स) का वीरवार रात को ताला तोड़कर चोर तिजोरी ही उठाकर ले गए।
विज्ञापन


तिजोरी में किसानों को दिए कर्ज और बीज की बिक्री से प्राप्त एक लाख 97 हजार रुपये थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पैक्स का चौकीदार विजय कुमार शुक्रवार सुबह करीब सात बजे मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि पैक्स के मुख्य गेट पर लगा ताला गायब है। अंदर जाकर देखा कि भीतर रखी तिजोरी गायब है।

उसने इसकी जानकारी पैक्स के सचिव सुभाष को दी। सूचना पाकर सुभाष और दि सिरसा केंद्रीय सहकारी बैंक, अलीकां के मैनेजर सतपाल सिंगला मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी गई। डीएसपी रविंद्र कुमार, शहर थाना के एसआई राजेंद्र यादव ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि तिजोरी में एक लाख 97 हजार रुपये थे। जिसमें से अधिकतर पैसा तीन किसानों का था। जो वीरवार को अपने कर्ज की रकम जमा करवाकर गए थे जबकि कुछ पैसे बीज बिक्री के थे। इसके अतिरिक्त तिजोरी में कुछ कागजात भी थे। शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें