फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Nov 2013 09:38 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के जिला फतेहाबाद के गांव बैजलपुर में रंजिशन ठरवा निवासी युवक सन्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी सुनील कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घायल को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ की चार टीमें गठित कर दी हैं।

पुलिस के अनुसार ठरवा निवासी सन्नी की नहला निवासी अनिल के साथ रंजिश चली आ रही थी।

सन्नी वीरवार रात को अपने साथी सुनील के साथ गांव बैजलपुर में आया था। यहां पर अनिल अपने साथियाें के साथ आ पहुंचा।

इसके बाद सन्नी के साथ कहासुनी हो गई। अनिल ने फायरिंग कर सन्नी की हत्या कर दी, जबकि उसका साथी सुनील घायल हो गया।

आसपास लोगाें ने सन्नी और सुनील को भूना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सकाें ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील की गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


डीएसपी विजय जाखड़ के मुताबिक घायल सुनील की शिकायत पर अनिल व उसके साथियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

हत्या के आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए सीआईए स्टाफ की चार टीमें गठित की गई हैं, जो शीघ्र ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें