हरियाणा के बाढ़ड़ा में ग्रामीणों ने गांव कारीतोखा के बस स्टैंड से कैंटर में ले जाई जा रही दस गायों को गोतस्करों के कब्जे से मुक्त करवाया।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर को जब्त कर लिया।
गोतस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। ग्रामीणों ने सभी गायों को पहाड़ी गोशाला में छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार कारीतोखा के ग्रामीणों ने देर रात गांव के मुख्य बस स्टैंड से गुजर रही एक कैंटर को रुकवाया।
इसपर चालक ने उसे और तेज दौड़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ढिगावा से गायों को भरकर आ रहे राजस्थान नंबर काटाटा 407 गांव के मोड़ पर अनियंत्रित होकर गांव में घुस गया।
ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे चालक और अन्य सदस्य फरार हो चुके थे।
ग्रामीणों ने वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पर कार्यकारी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस और ग्रामीणों ने कैंटर में भरी गायों को मुक्त करवाकर पहाड़ी स्थित गोशाला में भेज दिया।
वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
सहायक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने कारी निवासी मनोज कुमार की शिकायत पर अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गोरक्षक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।