फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्य पदक लेकर लौटी टीम का भव्य स्वागत

Mon, 23 Sep 2013 12:17 AM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब के बस्सी पठाना में संपन्न हुई राष्ट्रीय सब-जूनियर गर्ल्स हाकी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने मिजोरम को 2 के मुकाबले एक गोल से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। इस जीत के साथ ही महिला हाकी की इन खिलाड़ियों ने एक नया इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन


हाकी महिला टीम ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक हासिल किया है। आज यहां पहुंचने पर हरियाणा हॉकी टीम का जोरदार स्वागत किया गया।

हरियाणा हाकी एसोसिएशन के सचिव सुभाष चौहान ने बताया कि आईएचई की तरफ से पंजाब के बस्सी पठाना में अंडर 16 राष्ट्रीय सब-जूनियर गर्ल्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हरियाणा व मिजोरम के बीच मैच खेला गया।

इस मैच में हरियाणा की तरफ से नेहा व अन्नू ने एक-एक गोल करके हरियाणा को कांस्य पदक दिलवाया। उन्होंने बताया कि हाकी कोच शिव सैनी और मैनेजर मदनलाल रंगा के अथक प्रयासों से पहली बार जूनियर नेशनल में लड़कियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर एसोसिएशन और हॉकी के सभी प्रशिक्षकों ने बधाई दी है। हरियाणा की इस टीम के अधिकतर प्लेयर कुरुक्षेत्र शहर से हैं। हाकी खिलाड़ियों के स्वागत करने वालों में हाकी कोच गुरविंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह मिर्जापुर सहित हाकी खिलाड़ियों के अभिभावक व शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें