फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने कलंकित किया रिश्ता, 5वीं की छात्रा से रेप

Sun, 25 Aug 2013 12:20 AM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने घर बुलाकर दस वर्षीय पांचवीं की एक छात्रा से दुराचार किया। मेडिकल जांच में दुराचार की पुष्टि के बाद रानियां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी गांव जोधपुरियां निवासी संदीप गांव खैरेकां के राजकीय स्कूल में अनुबंध के आधार पर कंप्यूटर अध्यापक है। गांव जोधपुरियां में वह अपने घर पर पांचवी कक्षा तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है।

छात्रा के मुताबिक बीते 21 अगस्त को अध्यापक ने शाम के समय ट्यूशन पर बुलाया और दुराचार कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, लेकिन बच्ची ने घर आकर कुछ समय बाद आपबीती बताई।     
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम को पीड़ित परिवार रानियां पुलिस थाने में पहुंचा और शनिवार को उसने स्थानीय अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें