फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की छुट्टी लो, नौ मिलेंगी

Sun, 13 Oct 2013 02:03 AM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के सरकारी दफ्तरों में अगला सप्ताह छुट्टी का माहौल रहेगा। तीन छुट्टियां लेने से पूरे नौ दिन की छुट्टी मिलेगी। अगर चार छुट्टी लेंगे तो 11 दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी। ये छुट्टियां शनिवार 12 अक्तूबर से ही शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार के कारण 12, 13 अक्तूबर की छुट्टी है। 16 अक्तूबर बुधवार को ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी है जबकि 18 अक्तूबर शुक्रवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी है। 19 अक्तूबर को शनिवार और 20 अक्तूबर को रविवार की छुट्टी है।

इसलिए अगर कोई भी मुलाजिम 14, 15 अक्तूबर की छुट्टी लेगा तो उसे एक साथ छह दिनों की छुट्टी मिल जाएगी। अगर वह मुलाजिम 17 अक्तूबर की भी छुट्टी लेगा तो उसे नौ दिनों की छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन


अगर कोई मुलाजिम सिर्फ 17 अक्तूबर की छुट्टी लेगा तो उसे पांच दिन की छुट्टी मिल जाएगी। अगर कोई मुलाजिम 14, 15, 17 और 21 अक्तूबर (चार दिन) की छुट्टी लेगा तो उसे 22 अक्तूबर के प्रतिबंधित अवकाश के साथ 11 दिन की छुट्टी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें