हरियाणा में सरकारी अस्पताल में नौकरी के नाम पर युवाओं से ठगी करने का मामला सामने आया है।
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति की ओर से सिविल सर्जन एवं सदस्य सचिव की ओर से एनएचआरएम के तहत तीन आपातकालीन मेडिकल टेक्नीशियन और एक क्लर्क के पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
इसी कड़ी में आई टी प्लान के तहत एक सीएचसी नाहर और तीन सामान्य अस्पताल रेवाड़ी में डाटा ऑपरेटर के लिए आवेदन मांगा गया है। विज्ञापन में जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के नीचे नौकरी के लिए बडे़ शब्दों में साक्षात्कार की तिथि 30 सितंबर 2013 छपी है। वहीं विज्ञापन में सबसे नीचे छोटे शब्दों में साक्षात्कार की तिथि सात, आठ अक्तूबर छापकर युवाओं को ठगने का काम किया जा रहा है।
एनएचआरएम के प्रोग्राम अधिकारी डा. लाल सिंह का कहना है कि इसके लिए शुद्धिपत्र छपवा दिए जाएंगे। विज्ञापन का सार्वजनिक स्थान पर ना चिपकाने पर सिविल सर्जन डा. विजय सिंह यादव ने बताया कि अखबार में विज्ञापन देने के बाद सार्वजनिक स्थान पर चिपकाना जरूरी नहीं है।