पंजाबी फिल्म ‘आशिकी नॉट अलाउड’ के निदेशक राकेश धवन ने कहा कि यह फिल्म सामाजिक नैतिक मूल्यों की पक्षधर है।
शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म में रोमांस, हॉरर, कॉमेडी और घरेेलू सहित हर तरह का माहौल है।
हरियाणा के जिला स्थित एक होटल वीरवार को ‘आशिकी नॉट अलाउड’ के प्रमोशन के लिए फिल्म कलाकार गुरतेज चित्रकार, कॉमेडी किंग जसवंत राठौर, अभिनेता अमन सूत्रधार, अभिनेत्री गुरप्रीत कौर सहित अन्य सह-कलाकारों के साथ पहुंचे।
फिल्म की कहानी के बारे में अभिनेता अमन सूत्रधार ने बताया कि इस फिल्म में काम करके उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला।
आज के दौर में जितनी पंजाबी फिल्में आ रही है, उनकी थीम लगभग एक ही है, लेकिन ‘आशिकी नॉट अलाउड’ की थीम सबसे अलग है।
इस फिल्म में रोमांस, कॉमेडी व घरेलू हर तरह का माहौल स्थापित किया गया है। उन्हाेंने दावा किया कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
अभिनेत्री गुरप्रीत कौर संधू ने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है और इस फिल्म से उन्हें काफी उम्मीदें है। इस फिल्म में उनका किरदार डॉन की बेटी का है।
निदेशक राकेश धवन ने कहा कि यह फिल्म सबसे हटकर है। यह फिल्म साफ-सुथरी है और इस फिल्म को परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर देख सकते हैं।