फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में महिला की संदिग्ध मौत: कमरे में बेटी भी मिली बेहोश, मृतका के सिर पर चोट के निशान; ताला तोड़ निकाला शव

Mon, 14 Sep 2026 09:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हरियाणा के हांसी में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव एक कमरे से मिला है जिससे हड़कंप मच गया। वहीं, महिला की बेटी बेहोशी की हालत में मिली। 
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हांसी की न्यू सुभाष कॉलोनी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कमरे के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान करीब 40 वर्षीय रचना के रूप में हुई है।

विज्ञापन


कमरे से बदबू आने पर परिजनों को लगा पता
जानकारी के अनुसार, महिला कमरे के अंदर मृत अवस्था में मिली। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को मामले की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला। वहीं, मौके से एक नाबालिग लड़की अंजली भी बेहोशी की हालत में मिली, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की बात सामने आई है। 

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
वहीं, मृतका का बेटा भी गायब बताया जा रहा है, जिससे मामले की गुत्थी और उलझ गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतका रचना की मां शिला ने बताया कि रचना की दो लड़कियां और एक लड़का है। 
विज्ञापन


क्या बोली पीड़ित मां?
पीड़ित मां ने बताया कि रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी। चांदी नामक व्यक्ति के महिला के साथ रहने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि इन तमाम पहलुओं की पुलिस जांच की जा रही है। पीड़ित मां ने आरोप लगाया कि चांदी शादी करने के लिए मेरी बेटी पर दबाव बना रहा था।
 
डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। महिला के सिर पर चोट भी लगी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें