राजकीय पीजी कालेज में सोमवार को दो छात्र गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने एक छात्र की मौत और मारपीट की विभिन्न धाराओं के तहत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
कालेज परिसर में आपसी रंजिश में कुछ छात्रों के बीच तेजधार हथियार चले थे। इसमें छात्र नवीन की मौत हो गई थी, जबकि पंकज घायल है।
उसे प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से घर भेज दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को हमले में घायल मोनू की शिकायत पर गांव एचराकलां के नेशू, अमित, चीका, मनीष, प्रदीप, सोनू और टशन के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।