फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडाहेड़ी में हादसा, तीन की जान गई

Tue, 19 Nov 2013 09:46 PM IST
बहादुरगढ़/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव टांडाहेड़ी में एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


मरने वालों में मातन गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई और मातनहेल गांव का एक युवक शामिल है।

डंपर चाल घटना के तुरंत बाद फरार हो गया। पुलिस में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
 
दुर्घटना में घायल रामचंद्र में बताया कि वह अपने भानजे नीतीश के साथ बाइक पर बहादुरगढ़ आ रहा था तो सामने से आ रहे डंपर ने पहले तो स्कूटी में टक्कर मारी।
विज्ञापन


जिससे मातन गांव निवासी रोहित और नीरज की डंपर के नीचे कुचलने से मौत हो गई।

बाद में तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में भी टक्कर दे मारी। जिससे उसके भांजे नीतीश की भी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के तुरंत बाद डंपर चालक कुछ दूरी पर खेतों में डंपर को छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी विवेक ने बताया कि रामचंद्र के बयान पर डंपर को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें