फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकरी तो खूब कराई, पैसे देने पर पीठ घुमाई

Wed, 09 Oct 2013 09:56 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में तीन माह से वेतन न मिलने से परेशान सामान्य अस्पताल, नारनौल में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। उन्होंने अस्पताल प्रांगण में प्रदर्शन कर प्रशासन और ठेकेदारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द उन्हें वेतन नहीं दिया गया तो अनिश्चित भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल प्रांगण में धरने को संबोधित करते हुए सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान विनोद कुमार ने कहा कि ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसके कारण सफाई कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को वेतन न मिलने से सफाई का कार्य बाधित हो रहा है।

अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कर्मचारी ठेकेदार से अस्पताल के उच्च अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सिविल सर्जन ने उनकी इस समस्या का समाधान करने की बजाय उन्हें नौकरी छोड़ कर घर जाने की सलाह दी। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक उच्च अधिकारी का ऐसी बात कहना गलत है। प्रदर्शनकारियों में सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव धर्मेंद्र, कोषाध्यक्ष संदीप कुमार, सफाई कर्मचारी मनीष, विकास, गीता, सोमा देवी, कौशल्या, गीता और बाला समेत ठेके पर कार्यरत अस्पताल के सभी सफाई कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें