फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की कारगुजारी ग्रामीणों पर भारी

Wed, 09 Oct 2013 09:53 PM IST
नारनौल/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में कई दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे गांव कोजिंदा के ग्रामीणों ने बुधवार को नारनौल-बहरोड़ मुख्य  मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम के कारण दो घंटे तक वाहन दोनों ओर फंसे रहे। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम खोला गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल सप्लाई में लापरवाही बरती जा रही है। इसके कारण उन्हें पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इतना ही नहीं, ग्रामीण ग्राम सरपंच और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी लिखित में समस्या से अवगत करवा चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान होकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
 
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अमित जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद उन्हें थोड़ी देर में ही पानी छोड़ देने का आश्वासन दिया और दोषी कर्मचारी कर्मचारी का तुरंत प्रभाव से तबादला करवाने की बात कही। इसके बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें