फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दौड़ लगाकर युवाओं ने नशे से दूर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
फोटो - मैराथन में दौड़ लगाते हुए युवा। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को शहर में नशा मुक्ति मैराथन आयोजित की गई। मैराथन पानीपत रोड स्थित बाईपास से शुरू होकर आंबेडकर चौक तक पहुंची। इसमें दौड़ रहे युवाओं ने शहरवासियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

समाजसेवी विक्रम सिंह, नरेश सैनी और अश्विनी कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज को भी कमजोर करता है। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और सामाजिक कार्यों में लगाने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से नशा करने वालों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें