फोटो : 20: सोनीपत में पुलिस की गिरफ्त में मोबाइल छीनने के आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
सोनीपत। सेक्टर-23 में साइबर थाना के पास बाइक सवार तीन युवकों ने एक अन्य युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों जटवाड़ा निवासी प्रिंस व मान और आदर्श नगर निवासी गोपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
मंगलवार को दहिया कॉलोनी निवासी अनीश किसी काम से सेक्टर 23 सोनीपत में गए थे। जब वह साइबर थाने के पास से पैदल घर की तरफ आ रहे थे तो काले रंग की बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के साथ उनसे छीना गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली उनको गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से घटना में छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।