सोनीपत में महावीर ज्वेलर्स के पास उनके शोरूम में 2 युवक आए और करीब 50 हजार के जेवर पसंद किए। जिसके भुगतान की बात आई तो उन्होंने खुद के पास डॉलर होने की बात कही। 1000 डॉलर देकर उन्होंने 32000 रुपये वापस ले लिये।
सोनीपत के सुभाष चौक स्थित महावीर ज्वेलर्स को दो युवकों ने आभूषण खरीद कर डॉलर में भुगतान करने के बहाने 9 लाख से ज्यादा की चपत लगा दी। युवक खुद को बांग्लादेशी बता रहे थे। सेक्टर 27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पैकेट में 100 की बजाय निकले 1-1 डॉलर के नोट
सुभाष चौक के पास महावीर ज्वेलर्स के संचालक मयंक ने थाना सेक्टर 27 पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को उनके शोरूम में 2 युवक आए और करीब 50 हजार के जेवर पसन्द किए। भुगतान की बात आई तो उन्होंने खुद के पास डॉलर होने की बात कही। 1000 डॉलर देकर उन्होंने 32000 रुपये वापस ले लिये। इसके कुछ दिन बाद दोनों फिर से आए और इस बार अंगूठी व कई अन्य आभूषण पसन्द किए। इसके बाद उन्होंने कहा गया कि उनके पास 11000 डॉलर हैं।
युवकों ने तैयार आभूषण लेकर बहालगढ़ रोड पर फिम्स अस्पताल के पास आने को कहा। यहां आभूषण देने के बाद नकदी ली तो युवकों ने किसी तरह नोटों का पैकेट बदल दिया। मयंक ने बताया कि वापस आकर देखा तो डॉलर के पैकेट में ऊपर नीचे 100-100 के डॉलर के नोट थे जबकि बीच में 1-1 डॉलर के नोट निकले। इस तरह उन्हें करीब 9 लाख रुपये की चपत लगाई गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।