फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका परिसर में युवक की दो गोलियां मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव निजामपुर-भावड़ के बीच शराब ठेका परिसर में युवक की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक को सिर व सीने में गोलियां मारी गई हैं। कार सवार हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद शराब ठेके से सीसीटीवी की डीवीआर भी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल गोहाना भिजवाया। पुलिस कई पहलुओं से वारदात की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निजामपुर का परविंद्र (28) खेतीबाड़ी करता था। बुधवार देर शाम वह गांव निमाजपुर व भावड़ के बीच नहर के निकट शराब ठेके पर गया था। जब वह ठेके से चलने लगा तो इसी दौरान कार सवार दो हमलावर मौके पर पहुंचे। उन्होंने परविंद्र को रोक लिया और फायर कर दिया। उन्होंने एक गोली परविंद्र के सिर और दूसरी उसके सीने में मार दी। उसकी मौके पर मौत हो गई। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद कर में सवार होकर फरार हो गए। वारदात का पता लगते ही बरोदा थाना प्रभारी बदन सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एएसपी निकिता खट्टर ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने राहगीरों व शराब ठेकेदार कारिंदे से बातचीत कर हमलावरों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। मृतक के भाई प्रवीन ने गांव के ही एक व्यक्ति व उसके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उसका भाई मजदूरों के शराब लेने गया था।
प्रविंद्र को गोली मारने के बाद दोनों हमलावर शराब ठेके के अंदर पहुंचे। वहां पर उन्होंने पहचान के बचने के लिए सीसीटीवी की डीवीआर निकाल ली और फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने शराब ठेके पर मौजूद कारिंदे को कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन

एक साल पहले पड़ोसी पर दर्ज कराया था हवाई फायर करने का मुकदमा
परविंद्र ने 22 जून 2020 को बरोदा थाने में अपने पड़ोसी के खिलाफ हवाई फायर करने का मुकदमा दर्ज कराया था। उस समय उसने आरोप लगाया था कि पड़ोसी कृष्ण ने उसे घर के अंदर जाने की धमकी थी, जबकि वह उस समय अपने घर के अंदर था। प्रविंद्र ने कृष्ण व उसके परिजनों पर उनके घर ईंटें फेंकने और पड़ोसी की छत पर चढ़कर हवाई फायर करने का आरोप लगाया था।
वर्जन
युवक की हत्या के कारणों के बारे में जानकारी जुटाई है। हत्या पुरानी रंजिश में करने की बात सामने आ रही है। मामले की गहनता से जांच कर जल्द हमलावरों को गिरफ्तार किया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन

- बदन सिंह, थाना प्रभारी, बरोदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें