फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

Tue, 17 Oct 2023 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। राई के नजदीक नेशनल हाईवे-334बी पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य साथी घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से जींद के गांव मनोहरपुर फिलहाल अकबरपुर बारोटा निवासी बंटी ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह गांव सफियाबाद स्थित अनन्या कंपनी में कार्य करते हैं। उत्तर प्रदेश के रहने वाले उनके कंपनी सुपरवाइजर बीमार हैं। वह उनका हालचाल जानने के लिए खेड़ी मनाजात के दिनेश और उत्तर प्रदेश के रहने वाले बिट्टू के साथ बागपत के बड़ौत गए थे। लौटते समय जब वह राई के फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। दिनेश और बिट्टू को गंभीर चोट लगी। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने दिनेश का मृत घोषित कर दिया। बिट्टू को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें