साढू ने खोला हत्याकांड का राज
साजिद ने बताया कि आस मोहम्मद की शबाना उसकी पत्नी की बहन है। शबाना व उसके भाई समीर के लंबे समय से अवैध संबंध थे। जिसका पता आस मोहम्मद को भी लग गया था। उसकी साली उससे छुटकारा पाना चाहती थी। उसकी सास हलीमा भी चाहती थी कि शबाना उसके भाई समीर के साथ ही रहे। ऐसे में आस मोहम्मद की हत्या का षड्यंत्र रचा गया।
शराब पीने के बहाने बुलाया
साजिद ने बताया है कि आस मोहम्मद को शराब पीने के बहाने बहालगढ़ में सरोवर पोर्टिको होटल के निकट धार्मिक स्थल के पास बुलाया था। वहां शराब पिलाने के बाद समीर ने पेचकस से हमला कर वारदात को अंजाम दिया। समीर पहले से ही पेट्रोल साथ लेकर मौके पर पहुंचा था। सबूत मिटाने के इरादे से शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, ताकि पहचान और वारदात के सुराग न मिल सकें।
समीर को उपचार के बाद रिमांड पर लेगी पुलिस
मामले में मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर समीर अभी अस्पताल में भर्ती है। उसे रिमांड पर लेकर अन्य तथ्य जुटाए जाएंगे। उससे ही पूछताछ में पेट्रोल लेकर आने के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य मजबूत कर रही है। वारदात में प्रयुक्त हथियार, पेट्रोल की खरीद और घटनास्थल से जुड़े अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी जांच में शामिल किया गया है। हत्याकांड से जुड़े हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
-रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता सोनीपत