फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शादी समारोह के दौरान गोली चलने से युवक घायल

Mon, 22 Jan 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव मदीना में बरात में आए युवक को घुड़चढ़ी के दौरान गोली लग गई। गोली के छर्रे युवक के मुंह पर जाकर लगे। घायल को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया है। अब घायल के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रोहतक के गांव बलंभा निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई का छात्र है। 18 जनवरी को गांव के अजय की शादी गोहाना के गांव मदीना थी और वह बरात में आए हुए था। जब बरात फेरों पर जाने के लिए चली तो सभी नाचकर खुशियां मना रहे थे। वह एक तरफ खड़े होकर देख रहे थे। वहां पर दूल्हे के पिता दलबीर डोगा बंदूक लेकर खड़े थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली के छर्रे उसके चेहरे पर लगे।
गोली लगने के बाद बेहोश हो गया युवक
अचानक के गोली लगने के बाद संदीप घायल हो गया था। जब उनकी आंख खुली तो वह रोहतक पीजीआई में दाखिल थे। परिजनों ने उसे घटना की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। संदीप को मुंह पर गोली के छर्रे लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

शादी में गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अब घायल के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। घायल के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रदीप कुमार, उप सहायक निरीक्षक, बरोदा थाना, गोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें