फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ककरोई रोड पर 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरा युवक, जिला पार्षद ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। ककरोई रोड किनारे बने गहरे गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। शुक्रवार रात सेक्टर-23 निवासी निखिल करीब 15 फुट गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए। हादसे में उन्हें काफी चोटें आईं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला पार्षद संजय बड़वासनी ने कहा कि सड़क के साथ इतना गहरा गड्ढा बना हुआ है, लेकिन प्रशासन के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। सड़क की खस्ताहाल स्थिति और खुले गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग और ठेकेदार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा। आम लोगों की जिंदगी के साथ इस तरह खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा कि इस अवधि में सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम शुरू नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


ककरोई रोड पर 15 फुट गहरे गड्ढे में युवक गिरने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर गड्ढे को ढकवाया जाएगा।
- अमित कुमार, एसडीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें