फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर कुंडली के पास स्थित शनि मंदिर के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव देवडू के रहने वाले रोहित कुमार ने कुंडली थाना पुलिस को बताया उसका सबसे छोटा भाई सोनू (22) कुंडली स्थित एक कंपनी में काम करता था। वह वीरवार रात को ड्यूटी खत्म कर अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह जीटी रोड पर शनि मंदिर के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार को उसके भाई की मौत हो गई। पुलिस ने रोहित के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें