फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: फंदे पर लटका मिला इकलौता बेटा, मां बोली- कर्ज के दबाव में दी जान; दस दिन बाद था जन्मदिन

Thu, 10 Sep 2026 09:53 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

मां का आरोप है कि वीरवार सुबह से ही हिमांशु 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह कह रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे दोबारा कुछ लोग अपने साथ ले जाएंगे। दोपहर में वह अपने कमरे में गया और आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
कर्ज के दबाव में युवक ने दी जान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वीरवार को पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में रहने वाले युवक का शव फंदे पर लटका मिला। आरोप है कि युवक हिमांशु कर्ज और फाइनेंसरों के कथित दबाव में थे। उनकी मां नीतू का आरोप है कि वीरवार सुबह से ही हिमांशु 40 हजार रुपये की मांग कर रहा था। वह कह रहा था कि यदि पैसे नहीं दिए तो उसे दोबारा कुछ लोग अपने साथ ले जाएंगे। दोपहर में वह अपने कमरे में गया और बाद में उनकी मौत की सूचना मिली। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


20 सितंबर को युवक का था जन्मदिन

ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में हिमांशु (24) अपनी मां नीतू के साथ में रहते थे। उनके पिता हरबंस की करीब दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद हिमांशु को पब्लिक हेल्थ विभाग में चौकीदार की नौकरी मिली थी। हिमांशु का 20 सितंबर को जन्मदिन भी था और इसी दिन उनकी नौकरी के भी दो वर्ष पूरे होने थे। मां नीतू के अनुसार पिता की मौत के बाद हिमांशु नशे की गिरफ्त में आ गया था। इसी के चलते उस पर कर्ज बढ़ता गया। मां का आरोप है कि एक फाइनेंसर ने उससे 40 हजार रुपये तुरंत देने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन


मां ने चुका दिया था 3 से 4 लाख रुपये का कर्ज

नीतू ने बताया कि एक दिन पहले हिमांशु को कुछ लोग अपने साथ ले गए थे और वीरवार तक पैसे देने की बात कहकर छोड़ दिया था। घर पहुंचने के बाद उसने बताया था कि दो युवक उसे उठाकर ले गए थे। मां का आरोप है कि पैसे नहीं देने पर पैतृक घर पर कब्जा करने की धमकी भी दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि वह बेटे का करीब 3 से 4 लाख रुपये कर्ज चुका चुकी थी। कुछ लोगों पर मोटा ब्याज लेने और पैसे नहीं देने पर मारपीट व धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं। नीतू का कहना था कि हिमांशु ही उनका सहारा था। उनकी बेटी की पहले ही शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रविंद्र ने बताया कि उन्हें दोपहर को सूचना मिली थी की पब्लिक हेल्थ विभाग के क्वार्टर में 24 युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। मामले में गहनता से जांच की जाएगी। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें