फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कौशल को कॅरिअर विकल्प के रूप में अपना सकते हैं : मनोज

Thu, 27 Aug 2026 06:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल में आयोजित उद्यमिता जागरूकता शिविर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय, मुरथल में वीरवार को उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की 74 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उद्यमिता, स्वरोजगार तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला रोजगार अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के लिए केवल नौकरी तक सीमित रहना जरूरी नहीं है। युवा अपने कौशल, रुचि और नए विचारों के आधार पर स्वरोजगार एवं उद्यमिता को बेहतर कॅरिअर विकल्प के रूप में अपना सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सहायता सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा अपने हुनर और नवाचार के माध्यम से न केवल स्वयं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं से उपलब्ध स्वरोजगार योजनाओं एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य सीमा ठकरान, प्रो. संदीप, प्रो. संगीता, डॉ. संदीप दहिया और डॉ. कोमल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें