फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्जी खेलते हुए झगड़े में युवक पर चाकू से किया हमला, घायल

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन संजय। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत। शहर की खन्ना कॉलोनी में पब्जी खेल रहे युवकों में कहासुनी हो गई। जिसमें एक युवक ने अपने साथी के हाथ पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया। घायल को उसके अन्य साथियों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वीरवार को खन्ना कॉलोनी का रहने वाला संजय व उसके साथी घर के अंदर ही पब्जी खेल रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान मामूली बात पर कहासुनी हो गई। जिसमें एक साथी ने चाकू से वार कर संजय को घायल कर दिया। चाकू उसे हाथ पर लगा है। उसके साथियों ने उसे तुरंत सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। सामान्य अस्पताल में पहुंचे साथी ने बताया कि पब्जी खेलते हुए कहासुनी में संजय पर चाकू से हमला किया गया है। जिस पर वह उसे उपचार के लिए अस्पताल में ले आए। मामले को लेकर सिक्का कालोनी चौकी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि युवक को चाकू मारने की सूचना मिली है। युवक के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवक के बयान के बाद ही झगड़े के असल कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें