गोहाना। बरोदा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बुटाना गांव निवासी नीतिन उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 32 बोर की देशी पिस्तौल और 44 जिंदा कारतूस बरामद किए। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को जींद रोड स्थित एक निजी स्कूल के पास युवक के अवैध हथियार लेकर खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।