गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी क्राइम यूनिट की गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस प्रवक्ता
- फोटो : संवाद
खरखौदा । क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने सिसाना-गोहाना मार्ग पर रिढ़ाऊ मोड़ के पास से युवक को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव कुराड़ फिलहाल किरायेदार पानीपत के इसराना निवासी प्रिंस है। आरोपी के खिलाप खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्राइम यूनिट, खरखौदा की टीम एसआई चांद के नेतृत्व में गश्त पर थी। इस दौरान एक युवक के मादक पदार्थ सहित सिसाना-गोहाना मार्ग पर रिढाऊ मोड़ के पास होने की सूचना मिली।
टीम मौके पर पहुंचकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ संदीप पूनिया की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके पास से चार किलो 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गांजे की कीमत करीब 32 हजार रुपये है।
क्राइम यूनिट की टीम ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल पूछताछ में सामने आया है कि इसराना के हमीद से वह गांजा लेकर आया था। हमीद को पकड़कर उससे पूछताछ की जाएगी।