गन्नौर। पुलिस ने मोहल्ला सैनी निवासी ललित को गिरफ्तार कर उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम लल्हेड़ी रोड पर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बड़ी रोड पर एक युवक हेरोइन लेकर जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच कर ललित को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।