फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गिरे पेड़ों को युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने किया खड़ा

Fri, 28 Aug 2026 07:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 में गिरे पेड़ को खड़ा करते पर्यावरणप्रेमी। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सेक्टर-12 में तीन-चार दिन से सड़क किनारे गिरे दो पेड़ों को पर्यावरण प्रेमियों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने मिलकर दोबारा खड़ा कर दिया। पेड़ों की खराब स्थिति देखकर पर्यावरण प्रेमी दिलबाग सिंह ने पहल की और आसपास के युवाओं व वरिष्ठ नागरिकों को एकत्रित किया। इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों पेड़ों को सावधानीपूर्वक उनकी पूर्व स्थिति में खड़ा किया।
दिलबाग सिंह ने बताया कि पेड़ों को दोबारा खड़ा करने के बाद टीम उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करेगी। उचित देखभाल मिलने पर दोनों पेड़ों के फिर से हरे-भरे होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि एक पौधे को वृक्ष बनने में वर्षों का समय और मेहनत लगती है। इसलिए पेड़ गिरने या कमजोर होने पर उसे काटने के बजाय बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि आसपास कोई पेड़ गिरा हुआ हो या उसकी स्थिति खराब हो रही हो तो उसे बचाने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों में किसी को टीम की आवश्यकता हो तो उनसे संपर्क किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।इस दौरान इंद्रपाल दहिया, सुनील, रविकांत कौशिक, अर्पित सिंह अधीक्षक, शशांक पांचाल और गीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें